ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई, प्राइवेट पार्ट भी काटा, हालत नाजुक

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पर आए युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ा। परिजनों ने पहले युवक की पहले जमकर पिटा

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई, प्राइवेट पार्ट भी काटा, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पर आए युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ा। परिजनों ने पहले युवक की पहले जमकर पिटाई की फिर उसका गुप्तांग काट डाला। घटना डुमराँव थाना क्षेत्र का है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक प्रेमी उसके घर पहुंचा था। तभी लड़की के परिजनों ने उसे घर पर पकड़ लिया। जिसके बाद युवक की जमकर धुनाई की गयी फिर गुस्साएं परिजनों ने युवक का प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया। बुरी तरह घायल युवक किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और खून से लथपथ अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। 


जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवक के परिजनों ने उसे बक्सर के वीके ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। युवक की पहचान प्रताप सागर निवासी भरत गोंड के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है।


वही युवक के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका ने साजिश रचकर कॉल किया और युवक को अपने घर पर बुलाया। जहां उसकी पिटाई की गयी और गुप्तांग को काट दिया गया। लड़की के माता-पिता और भाई पर आरोप लगाया गया है। युवक का इलाज कर रहे डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति बेहद नाजुक है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।