ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

प्रेमी से शादी करने के बाद लड़की बोलीं..मैंने ही लड़के को भगाया, अब घरवाले दे रहे हैं धमकी

DARBHANGA: बहेड़ी प्रखंड के एक गांव के एक प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लड़की कह रही है कि वे दोनों बालिग हैं। उसने लड़के को भगाया है

प्रेमी से शादी करने के बाद लड़की बोलीं..मैंने ही लड़के को भगाया, अब घरवाले दे रहे हैं धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बहेड़ी प्रखंड के एक गांव के एक प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लड़की कह रही है कि वे दोनों बालिग हैं। उसने लड़के को भगाया है और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें मेरे ससुरालवालों का कोई कसुर नहीं है।


शादी का सर्टिफिकेट दिखाते हुए लड़की ने कहा कि परिवार वालों ने मेरे अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है मैं अपनी मर्जी से आई हूं और अब तो हम दोनों ने शादी कर ली है। अपने परिजनों से जान की सुरक्षा की गुहार लगा रही लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 


जानकारी के अनुसार लड़की सामान्य जाति की है जबकि लड़का अनुसूचित जाति का है। इस वजह से लड़की के परिजन इस शादी से  नाराज हैं। लड़की ने कहा कि उसके परिजनों ने बहेड़ी थाना में उसके पति राज कुमार दास और उनके परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया है। 


लड़की ने पुलिस की दबिश से डर कर कोर्ट में उपस्थित होकर 164 का ब्यान दर्ज कर लड़का के साथ ही रहने की बात कही। कोर्ट ने जब लड़की को बालिग पाया तो लड़का-लड़की की शादी वैध करार देते हुए लड़की को अपनी इच्छानुसार लड़का के पास जाने की इजाजत दे दी। 


लड़की और उसका पति राज कुमार दास ने अब प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। धमकी से तंग आकर लड़के के परिजन गांव छोड़ कर भागे हुए है। सोशल मीडिया पर पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता