ब्रेकिंग
बाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन सरेह में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनीयुवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पोखर के पास मिला खून से सना शवबाढ़ के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए 3 युवक, एक ने किसी तरह बचाई जान; 2 अब भी लापता, तलाश में जुटी टीमरणभूमि बना बिहार का अंचल कार्यालय! CO और हेड क्लर्क के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही DM ने दिए जांच के आदेशBihar Education News: संस्कृत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...वेतन भुगतान के लिए 70 करोड़ रू रिलीज, कुछ दिनों में ही अकाउंट में जाएगा पैसा दोस्तों के साथ निकला था युवक, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन सरेह में मिली लाश, हत्या की आशंका से सनसनीयुवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पोखर के पास मिला खून से सना शव

प्रेमी से शादी करने पर पिता ने दी ऑनर किलिंग की धमकी, बेटी से कहा- हमारी बात मानों नहीं तो मार देंगे

NAWADA : बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। इसी बीच नवादा से एक ऐसी खबर आई है, जहां एक नव विवाहित दंपती को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। पत्नी 19 साल की रजनी हैं, ज

प्रेमी से शादी करने पर पिता ने दी ऑनर किलिंग की धमकी, बेटी से कहा- हमारी बात मानों नहीं तो मार देंगे
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। इसी बीच नवादा से एक ऐसी खबर आई है, जहां एक नव विवाहित दंपती को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। पत्नी 19 साल की रजनी हैं, जबकि उनके पति 23 साल के गुड्‌डू हैं। दोनों की इस साल जून में कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही लड़की वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। अब दोनों हत्या की धमकी से परेशान हैं। 



मामले को लेकर लड़की ने बताया कि उसके घरवाले किसी बुजुर्ग से उसकी शादी करना चाहते थे। अंत में लड़की ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। मामला कादिरगंज ओपी क्षेत्र के बेरमी गांव का है। दोनों की शादी के बाद लड़की के घरवाले लड़के की हत्या करना चाहते हैं। दरअसल, रजनी और गुड्डू के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था। इसके बावजूद लड़की के घर वाले शादी का विरोध कर रहे थे। 



जब परिवारवालों ने उनकी शादी नहीं कराई तो दोनों ने एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज भी की। रजनी ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चला। लेकिन, कुछ दिन पहले मेरे परिवारवालों ने पति को नवादा के शोभिया मंदिर से अगवा कर लिया। बड़ी मुश्किल से मेरे पति उनके चंगुल से भाग निकले। लेकिन अब वे लोग हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। लड़की ने परिवार के कई सदस्यों के नाम भी लिए हैं। महिला ने पिता राजेंद्र यादव समेत हरि यादव, विजय कुमार, गोपाल साव, मोहन यादव को आरोपी बताया है। मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच जारी है। 

टैग्स