ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

रिश्ता शर्मसार: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, फंदा बनाकर लटका दी लाश

BHAGALPUR : भागलपुर के झंडापुर पूर्वी पंचायत के अरसंडी गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए गमछ

रिश्ता शर्मसार: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, फंदा बनाकर लटका दी लाश
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR :  भागलपुर  के झंडापुर पूर्वी पंचायत के अरसंडी गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रुप देने के लिए गमछा का फंदा बनाकर लटका दिया. 

मृतक का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है. मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उसका प्रेमी फरार हो गया है. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के रोहियार निवासी चंदेश्वरी यादव के पुत्र सतीश यादव के रूप में हुई.

बताया जाता है कि सतीश ने10 साल पहले अपने मामा की मौत के बाद मामी मोनी देवी से विवाह कर लिया था. उस वक्त मोनी का एक 12 साल का बेटा भी था जो अभी अपने नानी के घर रहता है. शादी के बाद सतीश के दो बेटे हुए जो अपनी मां के साथ अरसंडी गांव में रहता है. सतीश शादी के कुछ दिन बाद ही मजदूरी करने के लिए पंजाब चला गया. 

चार दिन पहले ही सतीश अपने घर आया था.  रविवार रात सभी मछली और रोटी खाकर घर में सोये थे. मृतक के दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे. सोमवार को बच्चों ने पड़ोसियों को बताया कि उसके पापा कमरे में फंदे से लटके हुए हैं. जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कि सतीश का शव फंदे से लटका हुआ है.  

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के भाई बलराम यादव, गौरव यादव और मां बिजली देवी ने बताया कि खगड़िया जिले के पसराहा क्षेत्र के बंदेहरा निवासी सुबोध का आना-जाना लगा रहता था. पत्नी मोनी और सुबोध ने मिलकर मेरे बेटे को मार दिया है और बचने के लिए गमछा का फंदा बनाकर लटका दिया.