ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

पटना : दो गर्लफ्रेंड के साथ गंगा में कूद गया प्रेमी, दोनों साथ करना चाह रही थी शादी, जानें पूरा मामला

PATNA : प्यार इशक का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां एक लड़के से दो लड़कियों का प्यार करना लड़के पर भारी पड़ गया. जब दोनों प्रेमिकाएं शादी करने की जिद पर अड़ गयी तो युवक की उलझन बढ़ गई. यहां तक दो

पटना : दो गर्लफ्रेंड के साथ गंगा में कूद गया प्रेमी, दोनों साथ करना चाह रही थी शादी, जानें पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्यार इशक का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां एक लड़के से दो लड़कियों का प्यार करना लड़के पर भारी पड़ गया. जब दोनों प्रेमिकाएं शादी करने की जिद पर अड़ गयी तो युवक की उलझन बढ़ गई. यहां तक दोनों युवतियों ने एक साथ फैसला तक कर लिया.


वहीँ युवक उलझन में कि किसे अपनाये, किसे ठुकराये, इसका फैसला नहीं ले पा रहा था. इसी बीच शिकबे-शिकायतों का दौर चला. फिर तीनों ने जान देने का फैसला कर लिया. जहां शुक्रवार की दोपहर गंगा में डूबने के लिए सुलतानगंज गंगा घाट पर पहुंच गये. तीनों की गतिविधि देख घाट पर मौजूद लोगों को शक हुआ तो लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.


जानकारी के अनुसार पूछताछ में एक युवती ने पुलिस को बताया कि युवक से वह कई सालो से प्यार कर रही है. लेकिन इसी बीच इसका दूसरी लड़की से भी चक्कर चल रहा था. इस बारे में पजब मुझे पता चला तो मैंने इसे शादी करने को कहा. वह शादी करने उसे लेकर सुलतानगंज आया. वहीं दूसरी तरफ दूसरी लड़की को इसकी जानकारी मिली तो वो भी सुलतानगंज पहुंच गयी. उसे देख प्रेमी इधर-उधर झांकने लगा. इस दौरान दोनों प्रेमिकाएं आपस में भिड़ गयीं. प्रेमी पर दोनों अपना दावा करने लगीं.


दोनों युवतियों ने बताया कि दोनों ने एक साथ युवक से शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं हुआ. वह किसी एक से ही शादी करना चाहता था. फिर दोनों युवतियों ने युवक से कहा या तो हम दोनों से शादी करों या तीनों एक साथ गंगा में कूद कर जान दे देते है.


ना-नुकूर के बाद युवक भी दोनों प्रेमिकाओं के फैसले पर तैयार हो गया. जब तीनों गंगा में कूदने लगे तो वहां काफी भीड़ जुट गयी और तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. तीनों ने बताया कि वे तारापुर के रहने वाले है.जहां पुलिस की सूचना पर उनके घर वाले आये तो तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया.

टैग्स