ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पोस्ट ऑफिस में करोड़ों का गबन: मामले की जांच के लिए सहरसा पहुंची सीबीआई की टीम

SAHARSA: सहरसा और सुपौल के हेड पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये का गबन हुआ था। इस मामले की जांच के लिए आज तीसरी बार CBI की टीम सहरसा पहुंची। डाक विभाग के कर्मी मुकेश मिश्रा के सराही स्थ

पोस्ट ऑफिस में करोड़ों का गबन: मामले की जांच के लिए सहरसा पहुंची सीबीआई की टीम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा और सुपौल के हेड पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये का गबन हुआ था। इस मामले की जांच के लिए आज तीसरी बार CBI की टीम सहरसा पहुंची। डाक विभाग के कर्मी मुकेश मिश्रा के सराही स्थित आवास पर पहुंची सीबीआई टीम मामले की जांच कर रही है। वही इससे पहले मीडिया को देख डाकघर के बाहर से ही टीम लौट गयी।



गबन के इस मामले को लेकर पोस्ट मास्टर जेनरल पटना सर्किल ने पूर्व में इसकी जांच को लेकर सीबीआई को पत्र भेजा था। जिस आलोक में जांच के लिए सीबीआई टीम पहुंची। इससे पहले भी टीम दो बार पहुंच चुकी है। गबन के आरोप में तत्कालीन हेड पोस्ट ऑफिस सहरसा के पोस्ट मास्टर राजेश कुमार को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया था। जबकि इनके साथ 14 अन्य कर्मियों को भी पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। 


पोस्ट ऑफिस सहरसा के तत्कालीन पोस्ट मास्टर राजेश कुमार को सरकारी राशि के गबन का मुख्य आरोपी बनाया गया है एवं इस गबन का मास्टरमाइंड भी विभाग द्वारा इन्हें करार दिया गया है। गबन की जांच तत्कालीन पोस्ट मास्टर जनरल अदनान अहमद द्वारा फरवरी माह में की गई थी। जिसमें तीन करोड़ 30 लाख के सरकारी राशि के गबन का मामला उजागर हुआ था।  


जिसे लेकर पोस्ट मास्टर जनरल ने पोस्ट ऑफिस सहरसा के पोस्ट मास्टर को मास्टमाइंड मानते हुए राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। साथ ही उनके सहयोग के लिए 14 अन्य कर्मियों को भी निलंबित किया गया था। मुख्य आरोपी सहरसा हेड पोस्ट आफिस के तत्कालीन पोस्टमास्टर राजेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया। 


जांच के दौरान सहरसा हेड पोस्ट आफिस में एक करोड़ 90 लाख एवं सुपौल हेड पोस्ट आफिस में एक करोड़ 30 लाख के सरकारी राशि के गबन का मामला उजागर हुआ। जिसपर कार्रवाई करते तत्काल 14 अन्य कर्मियों की संलिप्तता पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें