ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

महिला SI से दुष्कर्म मामले में पुलिस ट्रेनर पर केस दर्ज, पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या

DESK : इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही जहां पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसा

महिला SI से दुष्कर्म मामले में पुलिस ट्रेनर पर केस दर्ज, पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही जहां पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पीटीआई ने एक महिला SI के साथ दुष्कर्म किया था साथ ही उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाता था. कई सालों तक हुए दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. 


बताया जा रहा है कि महिला सब इंस्पेक्टर के भाई की शिकायत के बाद मुरादाबाद पीटीसी में तैनात पीटीआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पीटीआई ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतका के भाई ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा था.


मृतका के भाई ने बताया कि पीटीआई उसे चाय पीने के बहाने बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला सब इंस्पेक्टर की शादी तय हो चुकी थी लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसपर शादी ना करने का दबाव बना रहा था.