ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी हॉस्पिटल में भर्ती

BETTIAH : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी कई जिलों में शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रही है. शराबबंदी कानून को कारगार बनाने में जुटी बिहार पुलिस की टीम पर एक बार फ

छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH :  बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी कई जिलों में शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रही है. शराबबंदी कानून को कारगार बनाने में जुटी बिहार पुलिस की टीम पर एक बार फिर से जानलेवा हमला हुआ है. पुलिस के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की गई है. कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की है. जहां नगर थाना इलाके के बसवरिया गांव में छापेमारी करने जा रही पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है. शराब बिक्री की सूचना पर रेड मारने जा रही पुलिस की टीम को निशाना बनाया गया है. बदमाशों की ओर से पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की गई है. जिसमें तकरीबन आधा दर्जन पुलिसवाले जख्मी बताये जा रहे हैं.


बदमाशों की ओर से किये गए हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिहाल घबराने की कोई बात नहीं है. उधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर जिले के सीनियर अफसर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें