ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, जवानों की पिटाई कर शराब कारोबारी को छुड़ाया

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों हमला बोल दिया। इस दौरान शराब कारोबारी के समर्थकों ने उत्पाद विभाग के जवा

बिहार: उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, जवानों की पिटाई कर शराब कारोबारी को छुड़ाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों हमला बोल दिया। इस दौरान शराब कारोबारी के समर्थकों ने उत्पाद विभाग के जवानों की जमकर पिटाई कर दी और उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में 8 जवान घायल हो गए हैं। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के नेमा गांव की है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को नेमा गांव में शराब बनाने और उसका कारोबार करने की जानकारी मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम मंगलवार की दोपहर नेमा गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। इस छापेमारी की जानकारी स्थानीय शेरघाटी थाने की पुलिस को नहीं दी गई थी। जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम ने गांव की एक महिला को गिरफ्तार किया पूरा गांव टूट पड़ा। 250 की संख्या में पहुंचे गांव के लोगों ने हमला हमला कर आरोपी महिला को भी छुड़ा ले गए।


लोगों के भारी विरोध को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम को गांव से जान बचाकर भागना पड़ा। उत्पाद विभाग की टीम भागकर थाने में पहुंची तक जाकर जवानों की जान बच पाई हालांकि इस घटना में 8 जवान घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शेरघाटी थाने की पुलिस को देख हमला करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें