ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 2 कॉलगर्ल को पकड़ा, कस्टमर एक लड़की का देते थे 7 से 14 हजार रुपए

DESK : पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. महिला क्राइम ब्रांच की मदद से शहर में चल रहे इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है. पुलिस ने इस धंधे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. महिला क्राइम ब्रांच की मदद से शहर में चल रहे इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है. पुलिस ने इस धंधे में शामिल 2 लड़कियों को अरेस्ट किया है. एक आरोपी फरार है. गिरफ्त लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.


मामला अहमदाबाद शहर का है. जहां विदेशी युवतियों को अहमदाबाद लाकर सेक्स रैकेट का धंधा करयास जाता था. इस तरह से देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा था. सीपी मिनी जोसेफ ने भास्कर को बताया कि पिछले 5 दिनों से यहां सेक्स रेकेट चलाया जा रहा था. महिला क्राइम ब्रांच को यह गोपनीय जानकारी मिली थी कि सेटेलाइट के श्यामल रो-हाउस विभाग-2 में रितु पटेल विदेश से युवतियों को लाकर देह व्यापार कर रही है. उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है.


विदेशी युवतियां हैं, इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उस घर में छापेमारी की थी. यहां से उजबेकिस्तान की युवती मिली. पूछताछ में पता चला कि रितु पटेल यहां पर दो साल से 15 हजार रुपए किराए पर लेकर पति तुषार के साथ रहती हैं. जहां विदेशी युवतियां होती थीं. इसके लिए ग्राहकों से 7 से 14 हजार रुपए वसूल किए जाते थे. जिसमें से 50% लड़कियों को दिए जाते थे और बाकी के रुपये खुद दलाल रखते थे. इस काम में तुषार का दोस्त भरत मकवाणा भी सहयोग करता था.


पुलिस ने भरत मकवाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि दिल्ली में उस्मानभाई से उक्त युवती को दिल्ली से अहमदाबाद बुलाया गया था. 5 दिनों के लिए इन्हें 5 हजार रुपए मिलने थे। महिला क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों की धरपकड़ की. तुषार पटेल फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. अब यह जांच का विषय है कि अभी तक कितनी युवतियों को विदेश से अहमदाबाद लाया गया है.