ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया बड़ा खुलासा, बंद कमरे से 2 लड़कियों के साथ 3 कस्टमर अरेस्ट

DESK : सेक्स रैकेट के मामले का पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्म की मंडी में अपना जाल बिछाकर देह व्यापार के धंधे एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के बंद

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : सेक्स रैकेट के मामले का पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्म की मंडी में अपना जाल बिछाकर देह व्यापार के धंधे एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने गेस्ट हाउस के बंद कमरे से 2 लड़कियों के साथ 3 लकड़ों को अरेस्ट किया है. गिरफ्त लड़कियों और कस्टमर्स से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस पूरे गिरोह के बारे में छानबीन कर रही है. 


गेस्ट हाउस के कमरे में जिस्म का धंधा
इस इलाके में जब रेड मारा गया तो पुलिसवाले भी दंग रह गए. घटना हरियाणा के जींद जिले की है. जहां  खानसर चौक के निकट गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब गेस्ट हाउस में रेड मारा तो एक कमरे में ये सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया. 


गेस्ट हाउस में बुलाई जाती थी लड़कियां
स्थानीय पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खानसर चौक स्थित गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का धंधा होता है. यहां पर बाहर से लड़कियां बुलाई जाती है, जिसके आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर निगाह रखनी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली.


पुलिस ने भेजा अपना ग्राहक
पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाये हुई थी. पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बना कर वहां भेजा और मोल भाव तय होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की. जिसके बाद मौके से दो लड़कियों को 3 लड़कों के साथ दबोचा गया. पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव बागडू निवासी श्रीराम के रूप में हुई जबकि महिलाओं की पहचान पानीपत निवासी के तौर पर हुई है.

टैग्स