ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मिट्ठू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी

MADHEPURA: मधेपुरा के बिहारीगंज में 15 दिन पहले हुए मिठ्ठू भगत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अब भी

मिट्ठू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के बिहारीगंज में 15 दिन पहले हुए मिठ्ठू भगत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मिट्ठू भगत की हत्या पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर की गई थी।


मामले में पुलिस ने पूर्णिया के जानकीनगर वार्ड-2 निवासी दीनानाथ भगत के बेटे राजू कुमार और जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड-12 निवासी दिनेश मेहता के बेटे रीतेश कुमार उर्फ रिक्की को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्याकांड में संलिप्त पूर्णिया के बनमनखी, बेलाचंद सुखिया निवासी अमित कुमार राम अब तक फरार है। मृतक की पत्नी रीता देवी ने ही हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।


उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मृतक मिट्ठू भगत और राजू अच्छे दोस्त थे। उसका मिट्ठू के घर आना-जाना था। इसी दौरान मिट्ठू की पत्नी का राजू से अवैध संबंध बन गया। 3 जनवरी को राजू ने मिट्ठू को फोन करके जानकी नगर बुलाया। वहां अमित, रीतेश तथा राजू के साथ मिलकर खुंट गांव के बगीचे में नशा कर रहे थे। इसी बीच पत्नी का फोन आने पर उसने काट दिया। थोड़ी देर में उसने राजू को फोन किया, जिसे मिट्ठू की पत्नी ने ही रिसीव किया। पत्नी की आवाज सुनकर उसने राजू से पूछताछ की।


इसके बाद फोन चेक करने पर उसमें कई आपत्तिजनक कंटेंट मिले, जिससे गुस्सा होकर मिट्ठू राजू से उलझ गया। इसी दौरान अमित और राजू ने उसके गले में मफलर लपेट कर खींच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। साक्ष्य छुपाने के लिए मृतक के ही बाइक पर लाद कर उसे उदाकिशुनगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग पर प्लाई मिल के पास बाइक समेत फेंक दिया, ताकि सड़क दुर्घटना मौत प्रतीत हो। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि टेक्निकल टीम के सहयोग से मोबाइल के आधार पर साक्ष्य संकलन कर हत्याकांड का उद्भेदन किया गया। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता