ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पुलिस की जिप्सी देखते ही गंगा नदी में कूद गये दो युवक, भारी मात्रा में देसी शराब स्कूटी से बरामद

PATNA CITY: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस को चकमा देकर ये लोग शराब की तस्करी कर रहे है। इस बात का खुलासा तब हुआ

पुलिस की जिप्सी देखते ही गंगा नदी में कूद गये दो युवक, भारी मात्रा में देसी शराब स्कूटी से बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस को चकमा देकर ये लोग शराब की तस्करी कर रहे है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस की जिप्सी को देखकर दो स्कूटी सवार का आपस में टकरा गया। जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गये लेकिन पकड़ाने के डर से दोनों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीता घाट की है। 


दोनों युवकों के गंगा में छलांग लगाते लोगों ने देख लिया था। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है। लेकिन कुछ ही देर बात पता चला कि नदी में छलांग लगाने वाला दोनों युवक शराब तस्कर है जो देसी शराब को पहुंचाने का काम करता है। जब एक साथ नदी में डूबने लगा तो दूसरे साथ ने उसे बचाया क्यों कि उसे तैरना आता था। कुछ देर बाद दोनों नदी के किनारे आया जहां पहले से पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और जब पूछताछ की तो पूरी बातें सामने आ गयी। 


दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें हाजीपुर से लाकर देसी शराब दिया जाता है जिसे वे दोनों स्कूटी से देसी शराब की डिलीवरी करते हैं। जब दोनों शराब स्कूटी से ले जा रहे थे तभी पुलिस की जिप्सी सामने आ गयी जिसे देखकर दोनों काफी घबरा गये थे। इस घबराहट में दोनों की गाड़ी टकरा गयी और दोनों सड़क पर गिर गये। दोनों को लगा कि अब वह पकड़ा जाएगा इसलिए दोनों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। 


उन्हें लगा कि अब पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी। लेकिन कहते हैं ना बुरे काम का बुरा नतीजा होता है वही इन दोनों शराब तस्करों के साथ हुआ। आखिरकार दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गये। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस अपने साथ थाने ले गयी। वही दोनों स्कूटी को भी जब्त किया गया है। स्कूटी से देसी शराब भारी मात्रा में बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस इनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें