ब्रेकिंग
‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देश‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देश

पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

SAHARSA: बीते शनिवार की देर शाम सहरसा में पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के खजूरी गांव

पुलिस की टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बीते शनिवार की देर शाम सहरसा में पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के खजूरी गांव में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला किया था। 


हमले में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी अरमोद कुमार और एक JSI अरुण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पु०अ०नि० अरूण कुमार के बयान के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया। 22 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिसके बाद सहरसा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। 


जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज यादव, पे० - अनिरुद्ध यादव, पप्पू यादव, पे० - स्व० भुमि यादव, सुभाष यादव, पे० - अमोग यादव, गणेश यादव, पे० - जागेश्वर यादव, जयकिशोर यादव, पे० - स्व० नथुनि प्रसाद यादव के रूप में हुई है। सभी भगवानपुर, वार्ड नं० - 5 थाना- सौरबाजार, जिला - सहरसा के रहने वाले हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वही अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता