ब्रेकिंग
बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

पुलिस की नौकरी लगते ही पति को भूल गयी पत्नी, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

SAHARSA: कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़े इंसान को कुछ भी दिखाई नहीं देता। क्या सही है और क्या गलत इस बात का भी एहसास नहीं हो पाता। यही कुछ हुआ सहरसा के मिथुन के

पुलिस की नौकरी लगते ही पति को भूल गयी पत्नी, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: कहते हैं प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़े इंसान को कुछ भी दिखाई नहीं देता। क्या सही है और क्या गलत इस बात का भी एहसास नहीं हो पाता। यही कुछ हुआ सहरसा के मिथुन के साथ। जो आज अपनी गलतियों पर आंसू बहा रहा है। उसने एक लड़की से प्यार करने की गलती की। उससे शादी रचाने की गलती की। उसे नहीं पता था कि जो वह करने जा रहा है उसकी सजा इस तरह मिलेगी और बिहार पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी उसका साथ छोड़ जाएगी। उसे पहचानने तक से इनकार करने लगेगी। आज मिथुन पत्नी की हरकतों से हैरान और परेशान है। न्याय के लिए वह थाने का चक्कर लगा रहा है। 


मिथुन की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह लगती है। बिहार के सहरसा जिले का मिथुन को मधेपरा के केदार घाट गांव की रहने वाली लड़की हरप्रीति से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को दिलो जान से चाहने लगे। मिथुन के सिर पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। कई महीने तक दोनों साथ रहने के बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के बाद सहरसा के मटेश्वर धाम मंदिर में शादी रचा ली।


शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी जीवन बिता रहे थे। फिर एक दिन हरप्रीति की नौकरी बिहार पुलिस में लग गई। नौकरी मिलने से पहले हरप्रीति ने मिथुन से पैसे की डिमांड की। जिसके बाद मिथुन कुमार ने 14 से 15 लाख रुपए उनके पीछे गवां दिये और फिर जब हरप्रीति को बिहार पुलिस में नौकरी मिल गयी तब हरप्रीति ने मिथुन का साथ छोड़ दिया। उसे पति मानने से ही इनकार करने लगी। 


मिथुन अपनी पत्नी से मिलने जब समस्तीपुर गया तब पत्नी का असली चेहरा देखा तो वह भी दंग रह गया। ऐसा लगा कि उसके पैर से जमीन ही खिसक गई हो। हरप्रीती ने साफ लफ्जो में उसे अपना पति मानने से इनकार कर दिया और  मिथुन का मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया। अब मिथुन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। उसने समस्तीपुर एसपी को भी एक आवेदन सौंपा है। 


मिथुन कहता है कि हिंदू रीति रिवाज के साथ जब मंदिर में शादी हो रही थी तब दोनों के ही परिवार इस शादी में शामिल थे। शादी होने के महज कुछ ही महीने तक वह मिथुन के साथ रही। जब हरप्रीति को बिहार पुलिस में नौकरी मिल गयी तब उसने पति को ही छोड़ दिया। अभी वह समस्तीपुर के पटोरी थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़ित ने अपनी पति पर कई गंभीर आरोप लगाया है और पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है।  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता