ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

पुलिस की कार्यशैली से गुस्साएं किन्नरों ने थाने में की जमकर तोड़फोड़, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

GOPALGANJ: 26 जुलाई को पूजा प्रिया किन्नर की चाकू गोदकर हत्या की गयी थी। घटना के पांच दिन हो गये हैं लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर

पुलिस की कार्यशैली से गुस्साएं किन्नरों ने थाने में की जमकर तोड़फोड़, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: 26 जुलाई को पूजा प्रिया किन्नर की चाकू गोदकर हत्या की गयी थी। घटना के पांच दिन हो गये हैं लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर किन्नर समाज में खासा आक्रोश व्याप्त है। अपने साथी किन्नर के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को भारी संख्या किन्नर थाने पहुंचे। और थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। 



इस दौरान किन्नरों ने नग्न होकर उत्पात मचाया। किन्नरों ने श्रीपुर ओपी परिसर में घंटो बवाल काटा। हंगामा-प्रदर्शन कर रही किन्नरों का कहना था कि घटना के पांच दिन हो गये हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आज पूजा प्रिया उनके साथ नहीं है। वो ऑर्केस्ट्रा संचालक थी जिसकी 26 जुलाई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। 


उन लोगों ने पुलिस से मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साएं किन्नरों ने आज थाना परिसर में जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इन लोगों को शांत कराया। पुलिस ने किन्नरों को कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया।