ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली, कई कांडों में लंबे समय से थी तलाश

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सलैया थाने की पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली कमलेश्वर यादव उर्फ ल

पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली, कई कांडों में लंबे समय से थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सलैया थाने की पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली कमलेश्वर यादव उर्फ लंबू को पिरवां गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, सलैया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली लंबू इन दिनों अपने घर आया हुआ है। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंद कर दी और छापेमारी कर नक्सली को उसके घर से दबोच लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।


बताया जा रहा है कि 6 से अधिक नक्सली कांडों में उसकी संलिप्तता थी। लंबू चाल्हो जोन के नक्सली संगठन में शामिल होकर वारदातों को अंजाम देने का काम करता था। पहले वह संगठन का हार्डकोर नक्सली था और फिलहाल संगठन छोड़ घर पर रह रहा था। पूर्व के कांडों में कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण इसके खिलाफ कोर्ट से इश्तेहार और कुर्की का आदेश निर्गत किया गया था।