ब्रेकिंग
सरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्तिबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्तिबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाई

पुलिस के घर में लूट, सर्विस पिस्टल भी उड़ा ले गए चोर

SAHARSA: अपराध को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को बहाल किया जाता है, लेकिन बिहार के सहरसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लूटेरों ने एक सिपाही के घर को ही अपना निशाना बना लिया

पुलिस के घर में लूट, सर्विस पिस्टल भी उड़ा ले गए चोर
First Bihar
3 मिनट

SAHARSA: अपराध को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस को बहाल किया जाता है, लेकिन बिहार के सहरसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लूटेरों ने एक सिपाही के घर को ही अपना निशाना बना लिया। लाखों की लूटपाट के साथ सिपाही की सर्विस पिस्टल और लोडेड मैगजीन भी गायब कर दिया गया। दरअसल मधेपुरा जिले के नवटोलिया वार्ड न० 1 के रहने वाले सिपाही (639) मंजीत कुमार फिलहाल सहरसा जिला बल में सिपाही के पद पर पदस्थापित हैं। वे फिलहाल सिविल सर्जन सहरसा के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त है। 


सिपाही ने बताया कि पुलिस केन्द्र में सरकारी आवास में जगह की कमी के कारण सदर थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड 3 के रहने वाले विकास कुमार झा (झारखंड पुलिस) के मकान में किराये पर रहते हैं। बीते 7 मई शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर पहुंचा। अगले दिन 8 मई को घर पर रविवार की पूजा-अर्चना होने के कारण शाम पांच अपने घर मधेपुरा के लिए रवाना हो गया। पूजा खत्म होने के बाद सोमवार को करीब 8:30 बजे अपने किराये के मकान पर वापस आ गया। जब उसने घर का मेन गेट खोला तो उसके होश उड़ गये। 


उसने देखा कि रूम का ताला टुटा हुआ था। दरवाजा खोलकर जब अंदर गया तो कमरे का सभी सामान बिखरा पड़ा था। दूसरे कमरे की भी वही स्थिति थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि कमरे के ट्रंक में रखा सरकारी पिस्तौल समेत 8 राउण्ड लोडेड मैगजीन भी गायब है। साथ ही पत्नी के जेवरात, 55 सौ कैश सहित अन्य सामान भी गायब था। हैरानी की बात तो ये है कि इससे पहले 7 दिसंबर 2021 को महिला पीएसआई निक्की कुमारी का भी सर्विस पिस्टल ट्रेन में यात्रा के दौरान चोरी कर ली गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसे 16 दिसंबर 2021 को रिकवर कर लिया गया था। इधर, सिपाही के सर्विस पिस्टल गायब होने की खबर से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है।

टैग्स