ब्रेकिंग
दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती

पुलिस जवान ने कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर शव को जलाया, खुद भी किया सुसाइड

DESK : एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है, जहां एक दिल्ली पुलिस के जवान ने पहसे कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर दी और फिर दोनों के शवों को आ

पुलिस जवान ने कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर शव को जलाया, खुद भी किया सुसाइड
Anamika
2 मिनट

DESK : एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है, जहां एक दिल्ली पुलिस के जवान ने पहसे कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर दी और फिर दोनों के शवों को आग लगा दी. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली.

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला सोनीपत के माटिंडू की है. जहां दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात दीपक ने अपने मां-बाप रामधन और किताबो को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर दोनों के शवों को आग लगा दी. बाद में खुदकुशी कर ली. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दीपक ने घरेलू झगड़े के चलते अपने पिता रामधन और अपनी मां किताबो को पहले तो कुल्हाड़ी से चोट मारकर मौत के घाट उतारा और बाद में बेरहमी से उनके शवों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया. फिर अपने कमरे में जाकर खुद जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेज दिए. पुलिस ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.