ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर अपराधी, कई संगीन वारदातों को दिया था अंजाम

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने की हर संभव कोशिश भी कर रही है लेकिन शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देने से बाज

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर अपराधी, कई संगीन वारदातों को दिया था अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने की हर संभव कोशिश भी कर रही है लेकिन शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देने से बाज नहीं आ रहे हैं हालांकि पुलिस लगातार अपराधियों की धर पकड़ भी कर रही है। मधेपुरा पुलिस ने अलग अलग कांडों में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के साथ हथियार, गोली और अन्य समानों को भी बरामद किया है। 


दरअसल, मधेपुरा पुलिस ने सिंहेश्वर मेला ग्राउंड से छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान इन अपराधियों के पास से 2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 380 ग्राम गांजा, 4 मोबाइल फोन क बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान तीन अपराधी मौके से फरार हो गए जिनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


घटना की जानकारी देते हुए मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पुर्णिया के जानकी नगर थाना क्षेत्र निवासी शशि यादव का बेटा प्रत्युष उर्फ आनंद कुमार, मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के परवा नवटोल निवासी धीरेंद्र प्रसाद यादव का बेटा राजेश कुमार और रमेश यादव के बेटे राजा कुमार के रूप में हुई है। सभी डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। 


वहीं, सिंहेश्वर के कमरगामा में पिकअप वैन लूटकांड में शामिल बसहा टोला निवासी बिजेंद्र यादव के बेटा राजा यादव को पुलिस ने बाइक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपट्टी, वार्ड नं- 9 निवासी भूपेंद्र यादव के बेटे मिथिलेश कुमार को बिजली की तार चोरी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर अपराधी, कई संगी… | FirstBihar