ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

रियल लाइफ के 'जय-वीरु' गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार, अय्याशी और गर्लफ्रेंड्स को घुमाने के लिए करते थे बाइक चोरी

DESK : रील लाइफ की 'जय-वीरू' की जोड़ी से बिल्कुल अलग एक रियल लाइफ के 'जय-वीरू' की जोड़ी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये जय-वीरु अपनी जरुरतों को पूरी करने के लिए एक गैंग चलाते थ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : रील लाइफ की 'जय-वीरू' की जोड़ी से बिल्कुल अलग एक रियल लाइफ के 'जय-वीरू' की जोड़ी को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये जय-वीरु अपनी जरुरतों को पूरी करने के लिए एक गैंग चलाते थे. इनके गैंग में कई सदस्य हैं जो बड़ी सफाई से टू-व्हीलर चुराने का काम करते हैं. इंदौर पुलिस ने 'जय-वीरू गैंग' के 7 सदस्यों को चोरी की 21 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए करते थे बाइक चोरी पुलिस के मुताबिक 'जय-वीरू गैंग' में कई सदस्य हैं, जो मौज-मस्ती और अपनी प्रेमिकाओं को घुमाने और अय्याशी के लिए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. 'जय-वीरू गैंग' नाम होने के पिछे की कहानी इस गैंग का नाम जय-वीरू होने के पीछे भी एक कहानी है. इस गैंग का हर सदस्य एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से वफादार होते है. अपने गैंग के किसी भी मेंबर से जुड़ी कोई भी जानकारी ये किसी को भी नहीं देते हैं. अपनी दोस्ती की मिसाल देने के लिए गैंग ने अपना नाम जय-वीरु गैंग रखा था. इस गैंग के सदस्य चोरी की गई गाड़ियों को सस्ते दामों पर बेच कर मिलने वाले रुपये को अय्याशी और गर्लफ्रेंड्स को घुमाने में खर्च करते थे.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता