ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के कुर्था में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई से बनी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कुर्था थाना क्षेत्र के मौलानाचक गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


दिल्ली पुलिस ने मौलानाचक गांव निवासी नंद कुमार यादव के पुत्र सिद्धनाथ कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई। इस संबंध में नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री, एक भाजपा विधायिका और विदेश की महिला नेता की आपत्तिजनक एआई तस्वीरें बनाकर चार अलग-अलग आईडी से पोस्ट की थीं। 


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्रतिबंधित गेम्स से भी जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं—336(4), 356 और 351(1)—के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


दिल्ली पुलिस की आईएफएससी स्पेशल सेल, द्वारका के एसआई हेमंत और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने कुर्था थाना के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता