ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

प्लाई बोर्ड में छिपाकर लायी जा रही 30 लाख की शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार

BEGUSARAI: बिहार के पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। शराब की तस्करी के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। इस बार बेगूसराय में प्लाई बोर्ड म

प्लाई बोर्ड में छिपाकर लायी जा रही 30 लाख की शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। शराब की तस्करी के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। इस बार बेगूसराय में प्लाई बोर्ड में छिपाकर 30 लाख की शराब लाई गयी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसे एक ट्रक में रखकर बेगूसराय लेकर शराब तस्कर पहुंचे थे। पुलिस ने ट्रक में रखे 30 लाख रुपये के विदेशी शराब को जब्त कर लिया है वही ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। 


बेगूसराय में एनएच-28 पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित मुरली टोल टॉल प्लाजा पर गुरूवार को मद्य निषेध इकाई पटना की टीम ने प्लाई लदे ट्रक से 835 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। वाहन चालक यूपी के बहराईच जिला स्थित विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के नींगो निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद शराब का बाजार मूल्य 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रहा है। शराब मंगवाने वाले माफिया का इनपुट जुटाने में पुलिस लग गई है।  


थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग पटना के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि एनएच-28 के रास्ते विदेशी शराब लदा ट्रक जा रहा है। इसी दौरान प्लाई लकड़ी लेकर असम से मुजफ्फरपुर जा रहे ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान प्लाई के बीच में हिमाचल प्रदेश निर्मित मैकडौवल, नम्बर वन एवं इंपीरियल ब्लू ब्रांड का 835 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। हालाकि सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग पटना एवं बछवाड़ा पुलिस ने मुरलीटोल टोल प्लाजा पर गहन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता