ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पायलट के घर से 12 लाख की चोरी, घर में सोये लोगों को नहीं लगी भनक

NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में बदमाशों ने कोलकाता के एयर बेस पायलट के घर से नगद, जेवरात समेत 12 लाख के सामानों को चुरा लिया. पायलट अविनाश कुमार की मां चंद्रका

पायलट के घर से 12 लाख की चोरी, घर में सोये लोगों को नहीं लगी भनक
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में बदमाशों ने कोलकाता के एयर बेस पायलट के घर से नगद, जेवरात समेत 12 लाख के सामानों को चुरा लिया. पायलट अविनाश कुमार की मां चंद्रकांत देवी ने बताया कि खाना खाने के बाद सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए. तभी बदमाश छत के सहारे दूसरे तल्ले पर पहुंच कर गोदरेज में रखे ज्वेलरी जिसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है, तथा दूसरे कमरे में रखे 3 स्मार्टफोन और 30,000 नगद की चोरी कर फरार हो गए. 


बदमाशों ने तीसरे तल्ले पर सभी कमरों को बाहर से लॉक कर दिया था.  चोरी की भनक लगने पर पुलिस को सूचना दी गई. डीएसपी शिवली नोमानी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. 


आपको बता दें कि इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप में माहौल है. लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं. इधर पीड़ितों ने पुलिस के जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी करने की मांग की है. वहीं पुलिस पीड़ितों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJ

FirstBihar संवाददाता