ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पिकअप वैन में तहखाना बनाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, भारी मात्रा में जब्त की गई शराब, एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

NAWADA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्करों के लिए इनदिनों शराब ही कमाई का जरिया बन चुका है। यह हम नहीं कह रहे है बल्कि आए दिन जब्त हो रही शर

पिकअप वैन में तहखाना बनाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, भारी मात्रा में जब्त की गई शराब, एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Santosh Singh
2 मिनट



NAWADA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्करों के लिए इनदिनों शराब ही कमाई का जरिया बन चुका है। यह हम नहीं कह रहे है बल्कि आए दिन जब्त हो रही शराब की खेप को देखकर ही समझा जा सकता है। लगातार तीसरे दिन शराब पकड़े जाने पर होने वाली कार्रवाई के बावजूद शराब तस्कर आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा के रजौली थाना क्षेत्र का है जहां समेकित जांच चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया है। पिकअप वैन में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस टीम ने इस दौरान एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान वैशाली निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 

उत्पाद विभाग की टीम जब समेकित जांच चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी तभी शराब को लेकर पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली। जिसके बाद वहां से गुजर रहे पिकअप वैन पर उनकी नजर पड़ी। जब पिकअप वैन की जांच की गई तो जो कुछ सामने आया उसे देख पुलिस भी हैरत में पड़ गयी। पिकअप वैन के अंदर तहखाना बनाया गया था जिसमें विदेशी शराब को इस तरह से सजाकर रखा गया था कि इसकी भनक किसी को ना लगे। लेकिन पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विकअप वैन को जब्त किया गया। जिसके बाद जब उसकी जांच की गई तब शराब के अवैध धंधे का खुलासा हो सका। उत्पाद निरीक्षक रामप्रीत कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे लगातार जांच की जा रही हैं गिरफ्तार शराब कारोबारी पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता