ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

फोन नहीं उठाने पर प्रेमिका को टॉयलेट में बंद करके पीटा, प्रेमी ने पिटाई का वीडियो भी बनाया

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक लड़की को प्रेमी को इग्नोर करना और उसका फोन नहीं उठाना भारी पड़ गया। गुस्साए प्रेमी ने प्रेमी ने बीच सड़क पर पहले तो लड़की को भद्दी-भद्दी गा

फोन नहीं उठाने पर प्रेमिका को टॉयलेट में बंद करके पीटा, प्रेमी ने पिटाई का वीडियो भी बनाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक लड़की को प्रेमी को इग्नोर करना और उसका फोन नहीं उठाना भारी पड़ गया। गुस्साए प्रेमी ने प्रेमी ने बीच सड़क पर पहले तो लड़की को भद्दी-भद्दी गालियां दी फिर उसे शौचालय में ले जाकर बंद कर दिया। लड़की चिखती चिल्लाती रही लेकिन उसके कान तक जूं नहीं रेंगा।


फिर प्रेमी ने शौचालय में बंद प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उसने पिटाई का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा एबदुल्लाह गांव की है। युवक ने वीडियो बनाकर लड़की को भी फॉरवर्ड कर दिया। 


लड़की के मोबाइल में उस वीडियो को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पिटाई से घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के बाद लड़की अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची जहां उसने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। युवती की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली है।  

टैग्स