ब्रेकिंग
बिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

PFI टेरर केस: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, बिहार के चार और आरोपियों के नाम सामने आए

PATNA: पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेटर मॉड्यूल केस में एनआईए ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया है। एनआईए ने इस मामले में चार और लोगों को आरोपी बनाया है। ये सभी म

PFI टेरर केस: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, बिहार के चार और आरोपियों के नाम सामने आए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेटर मॉड्यूल केस में एनआईए ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया है। एनआईए ने इस मामले में चार और लोगों को आरोपी बनाया है। ये सभी मोतिहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एनआईए की जांच में यह बात सामने आई है कि ये चारों आरोपी अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए विदेश से फंड इकट्ठा कर रहे थे।


एनआईए ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिन चार और लोगों को आरोपी बनाया है उसमें मोतिहारी के रहने वाले  मो. तनवीर, आबिद, बिलाल और इरशाद आलम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। चारों पर आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाने, हिंसा फैलाने के लिए हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने के आरोप हैं। चारों में से एक मो. आलम पर एक युवक की हत्या का भी आरोप है।


बता दें कि पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का पिछले साल खुलासा हुआ था। इस मामले को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने 26 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में यह केस एनआईए को टांसफर कर दिया गया था। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों समेत पूरे देश में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े लोगों पर दबिश दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को पूरे देश में बैन कर दिया था।