ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजर

पत्रकारों पर भड़के DGP साहब बोले - आपराधिक घटनाओं को भगवान भी नहीं रोक सकता

BEGUSARAI : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का मानना है कि आपराधिक घटनाओं को भगवान भी नहीं रोक सकता. बेगूसराय में आज जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो डीजीपी साहब भड़क गये.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का मानना है कि आपराधिक घटनाओं को भगवान भी नहीं रोक सकता. बेगूसराय में आज जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो डीजीपी साहब भड़क गये. भड़के डीजीपी ने पत्रकारों को पत्रकारिता सीखने की भी नसीहत दी.


बेगूसराय में भड़के DGP
दरअसल बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आज बेगूसराय में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने पहुंचे थे. 18 दिन पहले बेगूसराय में अपराधियों ने सोने की ब़ड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने 12 नवंबर एक स्वर्णकार की हत्या और दो को घायल कर  तकरीबन 15 किलो से अधिक सोना लूटा था.पुलिस ने कल लूट का 14 किलो 700 ग्राम सोना बरामद कर लिया. सोना बरामद करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने डीजीपी आज खुद बेगूसराय पहुंच गये. लेकिन सम्मान समारोह के दौरान ही पत्रकारों ने उनसे तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिये. पत्रकारों ने पूछा कि सोना तो बरामद हो गया लेकिन बेगूसराय में ताबड़तोड़ हुई दूसरी घटनाओं का क्या हुआ. जिले में दोहरे और तिहरे हत्याकांडों को अंजाम दिया गया है जिसका पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं ढ़ूढ़ पायी है. 


पत्रकारों के सवाल से डीजीपी साहब भड़क गये. उन्होंने कहा कि सवाल पूछने वाले पत्रकारों को पत्रकारिता सीखने की जरूरत है. डीजीपी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को तो भगवान भी नहीं रोक सकता है. अब तो कम उम्र के लड़के भी शराब से लेकर ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं. ऐसे लडके आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसे पुलिस कैसे रोकेगी. इसे रोकना तो समाज का काम है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता