ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

पत्नी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ झूला झूलता देख पति ने जब किया विरोध, तब पत्नी ने सिर फोड़ दिया, अब सुरक्षा की कर रहा मांग

NAWADA: नवादा में गैर मर्द के साथ पत्नी झूला झूल रही थी। तभी पति की नजर गई और वो इसका विरोध करने लगे। ब्यॉय फ्रेंड के सामने पति उसे डांटने लगा जो पत्नी को नागवार गुजरा। पत्नी

पत्नी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ झूला झूलता देख पति ने जब किया विरोध, तब पत्नी ने सिर फोड़ दिया, अब सुरक्षा की कर रहा मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: नवादा में गैर मर्द के साथ पत्नी झूला झूल रही थी। तभी पति की नजर गई और वो इसका विरोध करने लगे। ब्यॉय फ्रेंड के सामने पति उसे डांटने लगा जो पत्नी को नागवार गुजरा। पत्नी ने जमकर पति की पिटायी कर दी जिससे उसका सिर फट गया। परिजनों की मदद से किसी तरह घायल महिला के पति को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित का कहना था कि उसे सुरक्षा मुहैय्या करायी जाए नहीं तो पत्नी जान ले लेगी। 


नवादा के नगर थाना क्षेत्र के भदौनी इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई की थी जिससे उसका सिर फट गया था। पिटाई के बाद पति इतना डरा हुआ है कि अब पत्नी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। 


पत्नी की पिटाई से घायल टिंकू कुमार का कहना है कि उसकी शादी कौआकोल निवासी नीतू कुमारी के साथ 2014 में हुई थी। शादी के बाद वह दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करने लगा। इस दौरान वह बीच-बीच में घर आया करता था। लेकिन ज्यादात्तर वह दिल्ली में ही रहता था और उसकी पत्नी नवादा के भदौनी में रहती थी। महिला के पति का आरोप है कि उसके एक दोस्त के साथ पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। लेकिन उसे इस बात का पहले पता नहीं था लेकिन जब जानकारी हुई तब वह इसका विरोध करने लगा। 


पत्नी उसकी इस बात को गलत ठहराती थी। एक दिन पत्नी को ब्यॉय फ्रेंड के साथ पार्क में झूला झूलते उसने देख लिया फिर क्या था अचानक वह पत्नी के सामने आ गया और इसका विरोध करने लगा। इस दौरान उसने पत्नी को डांटते हुए कहा कि जो तुम कर रही हो वो जायज नहीं है। इतना सुनते ही पत्नी आगबबूला हो गयी और पति को पीटने लगी। 


इस दौरान हुए पिटाई से पति का सिर फट गया और वह घायल हो गया। जिसके बाद पत्नी का ब्यॉय फ्रेंड मौैके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल टिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल टिंकू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पत्नी के खिलाफ उसने लिखित शिकायत दर्ज करायी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। कहा कि पत्नी ने जानलेवा हमला किया है यदि उसे सुरक्षा नहीं दी गयी तो पत्नी जान ले लेगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता