ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

पत्नी के मायके जाने से गुस्साएं बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर मां को मार डाला, पुलिस ने कलयुगी बेटे को दबोचा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जिसने सगी मां के साथ गाली-गलौज की और लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी के मायके जाना बताया जा

पत्नी के मायके जाने से गुस्साएं बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर मां को मार डाला, पुलिस ने कलयुगी बेटे को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जिसने सगी मां के साथ गाली-गलौज की और लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी के मायके जाना बताया जा रहा है। सास-पुतोह में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद बहू ससुराल से भागकर मायके चली गयी जिसकी खबर जब बेटे को लगी तब वह घर पहुंचा और गुस्से में आकर मां की पिटाई करने लगा। सगी मां को उसने इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया। 


घटना के अंजाम देने के बाद भाग गये कलयुगी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना चोरौत थाना क्षेत्र के बघारी सरेह की है। घटना की सूचना मिलते ही चोरौत थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के भुतहा गाँव निवासी 50 वर्षीय मरनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार की पत्नी और उनकी मां मरनी देवी के साथ किसी बात को लेकर सास बहू के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस दौरान गाली गलौज भी हुई थी। इसके बाद सुरेन्द्र कुमार की पत्नी मायके भाग गई। उसी वक्त मरनी देवी अपनी भैंस खोलकर बघारी गांव के सरेह में चराने गयी। उसी समय उनका बेटा सुरेन्द्र कुमार घर पहुंचा और मां से कहने लगा कि तुम्हारे कारण ही पत्नी मायके भाग गयी है। वह मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं सुरेन्द्र घर से लाठी लेकर आया और अपनी सगी मां मरनी देवी की पिटाई करने लगा। 


जब तक मां की जान ना चली गयी तब तक वह उसे पीटता रहा और आखिरकार मरनी देवी ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा तभी गांव के लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कलयुगी बेटे की इस करतूत को देख गांव व उसे आस-पास के इलाके के लोग भी हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। कोई अपनी मां को भला इस कदर पिटाई करता है कि उसकी मौत हो जाए। ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता