ब्रेकिंग
बालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरारबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरार

पटना में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने

पटना में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान आलमगंज थाना जल्ला निवासी प्रेम रविदास के 18 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अजय को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक, अजय कुमार किसी काम से बाहर जाने की बात कह घर से निकला था।


काफी देर तब जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान परिजनों ने अजय को घायल अवस्था में बरामद किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बचती रही।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता