ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पति ने दोस्त संग मिलकर पत्नी को मारी थी गोली; पटना पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Patna Crime News: पटना के खरफर गांव में महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया। घरेलू विवाद के चलते पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या की थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के पचरुखिया थाना क्षेत्र के खरफर गांव में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात का मुख्य आरोपी मृतका का पति ही निकला, जिसने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।



पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पति की भूमिका संदिग्ध पाई गई। कड़ी पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया।



आरोपी ने पुलिस को बताया है कि पारिवारिक विवाद और व्यक्तिगत संबंधों के कारण उसने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 



आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए गए हैं। पटना पूर्व की एसपी शैलजा ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता