ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

पटना में TRE-4 आंदोलन पर पुलिस का एक्शन: पांच हजार शिक्षक अभ्यर्थियों पर केस, छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार

Patna TRE 4 Protest: पटना में TRE-4 वैकेंसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में हजारों अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है।

Patna TRE 4 Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna TRE 4 Protest: TRE-4 के विज्ञापन जारी करने और BPSC नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और करीब पांच हजार अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


गांधी मैदान थाना पुलिस ने छात्र नेता दिलीप कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और कुछ से पूछताछ भी जारी है।


पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर विधि-व्यवस्था बाधित करने, यातायात अवरुद्ध करने और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और अब झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।


इधर, अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिलीप कुमार, शाहबाज सहित चार लोगों को रातभर थाना में हिरासत में रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। बाद में उन्हें गर्दनीबाग अस्पताल ले जाया गया। अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि प्रशासन उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रहा है।


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वे पिछले दो वर्षों से TRE-4 वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग और BPSC की ओर से बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों में नाराजगी है।


पटना कॉलेज से शुरू हुआ विरोध मार्च जब जेपी गोलंबर पहुंचा, तो वहां भारी भीड़ के कारण पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद लाठीचार्ज की घटना भी सामने आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता