ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना : थाने में घुसकर महिला दरोगा की चप्पल से पिटाई, जानिए दबंग लड़की की करतूत

PATNA : पटना के रामकृष्णा नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बहनों ने महिला दारोगा की थप्पड़ और फिर चप्पल से पिटाईकर दी. यही नहीं दोनों युवतियों की मां जब पुलिस स्टेशन पहुंची

पटना : थाने में घुसकर महिला दरोगा की चप्पल से पिटाई, जानिए दबंग लड़की की करतूत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के रामकृष्णा नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बहनों ने महिला दारोगा की थप्पड़ और फिर चप्पल से पिटाईकर दी. यही नहीं दोनों युवतियों की मां जब पुलिस स्टेशन पहुंची तो वो भी पुलिस वालों की वर्दी उतरवाने की घमकी देने लगी. इस तरह की हरकत को देखकर थाने की पुलिस दंग रह गई. 


जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें अदिति कुमारी और सोनाली कुमारी कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कालोनी की रहने वाली हैं. दोनों आटो से बाईपास से अपने घर जा रही थी. तभी बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए. दोनों बहनों ने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वो उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी. इसके बाद दोनों रामकृष्णा नगर थाने में चोरी की शिकायत लेकर पहुंची. 


आरोप है कि शिकायत सुनने के बाद महिला दारोगा उन्हें कंकड़बाग थाने में जाने को कहा. इस बात से नाराज बहनों ने एसआइ अंकिता की पिटाई कर दी. पुलिस ने थाने में घुसकर दरोगा के साथ मारपीट करने का आरोप में दोनों बहनों को थाने में ही बैठा लिया. घटना की सूचना मिलने पर दोनों की मां भी थाने में पहुंचकर पुलिस को धमकी देने लगी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया.

टैग्स