ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

पटना : सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर एएसआई ने की ठगी, बेटे के खिलाफ भी कंप्लेन दर्ज

PATNA : सिपाही बहाली के नाम पर पटना के एक एएसआई ने लाखों की ठगी कर ली. बता दें सिपाही की नौकरी दिलाने के लिए एएसआई और उसके बेटे ने ₹800000 की ठगी की है. अब इन दोनों के खिलाफ पटना क

पटना : सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर एएसआई ने की ठगी, बेटे के खिलाफ भी कंप्लेन दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सिपाही बहाली के नाम पर पटना के एक एएसआई ने लाखों की ठगी कर ली. बता दें सिपाही की नौकरी दिलाने के लिए एएसआई और उसके बेटे ने ₹800000 की ठगी की है. अब इन दोनों के खिलाफ पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है.


जानकारी के अनुसार ठगी का आरोप पटना पुलिस लाइन में पोस्टेड एएसआई मो. मुमताज और उसके बेटे एजाज खान उर्फ खुर्शीद आलम पर है. जहां गोपालगंज के बैकुंठपुर के रहने वाले राजा कुमार कुशवाहा ने पिता-पुत्र पर लिखित शिकायत दें एसके पुरी थाने में  FIR दर्ज की है. राजा ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र ने उनसे और उनके दोस्त मुन्ना राम से सिपाही में बहाल करा देने के नाम पर 8 लाख रुपए ठग लिये. एसके पुरी थानेदार सतीश सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है. इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार राजा राजापुर पुल के पास एक अपार्टमेंट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. उसने बतया कि साल 2019 में वह और उसका दोस्त मुन्ना सिपाही बहाली की वैकेंसी निकलने के बाद दौड़ के लिए गांधी मैदान जाया करते थे. इसी दौरान एजाज से मुलाकात हुई. उसने कहा कि उसके पिता पुलिस में हैं. वह नौकरी दिलवा देगा. फॉर्म भरने के बाद एजाज के पिता मुमताज से पुलिस लाइन में मुलाकात हुई. जहां मुमताज ने दोनों से 10 लाख रुपए की मांग की. 


राजा और उसके दोस्त ने मिलकर एजाज को 6 लाख खाते में और 2 लाख कैश दिया. लेकिन जब विवदत वर्ष जून में रिजल्ट आया. तब हम दोनों का सेलेक्शन नहीं हुआ था. इसके बाद हमलोग जब भी पैसे की मांग पिता बेटे से करते हैं, लेकिन वे हमें वर्दी का रौब दिखाकर भगा देते हैं.