ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

पटना से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का गुर्गा एजाज लकड़ावाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का गुर्गा एजाज लकड़ावाला गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि इस संबंध में पटना प

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का गुर्गा एजाज लकड़ावाला गिरफ्तार किया गया है। 

मुंबई पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि इस संबंध में पटना पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि जक्कनपुर इलाके से एजाज लकड़ावाला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस पिछले छह महीने से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी थी।


बताया जा रहा है कि एजाज लकड़ावाला के पटना पहुंचने की सूचना पर ये कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली तक एजाज लकड़ावाला पर 25 केस दर्ज है। एजाज लकड़ावाला महाराष्ट्र पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। एजाज पर रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले मुंबई और दिल्ली में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि कभी किसी दौर में वह छोटा राजन गैंग का मेंबर था। 

अंडर वर्ल्ड डान के गुर्गा के पटना से गिरफ्तारी होने की खबर से ही हड़कंप मचा हुआ है। आखिर दाउद के सहय़ोगी का पटना कनेक्शन क्या हैं वो पटना क्यों पहुंचा था। क्या पटना में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की सूचना थी। बहुत सारे सवाल एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी से उठने लगे हैं। गिरफ्तारी की खबर से पटना पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी है।


टैग्स