ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में ट्रॉली बैग से महिला का शव मिलने से सनसनी : हत्यारों ने सिर काटकर शव को ठिकाने लगाया

PATNA : पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस की जनरल बोगी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोगी में एक लावारिस ट्रॉली बैग में महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। एक यात्री द्वारा लावारिस सूट

पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में ट्रॉली बैग से महिला का शव मिलने से सनसनी : हत्यारों ने सिर काटकर शव को ठिकाने लगाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस की जनरल बोगी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बोगी में एक लावारिस ट्रॉली बैग में महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। एक यात्री द्वारा लावारिस सूटकेस की जानकारी रेल पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब सूटकेस को खोला तब सभी दंग रह गए। महिला के शव का सिर गायब पाया गया है। ट्रॉली बैग को मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर उतारने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।


दरअसल, पटना से मुंबई जाने वाली मुंबई जनता एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक रेल यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि शौचालय के पास एक लावारिस ट्रॉली बैग रखा हुआ है। लावारिस ट्रॉली बैग की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेल पुलिस ने चुनार स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया और जनरल बोगी में पहुंची।


रेल पुलिस ने जब ट्रॉली बैग को खोला तो उसके अंदर महिला का सिर कटा शव देखकर दंग रह गई। नए ट्रॉली बैग में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है और उसके शरीर पर गहने और हाथों में चूड़िया पहनी हुई हैं। पुलिस ने महिला के शव को चुनार स्टेशन पर उतार लिया है और ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।