ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहत

पटना से लौट रहे कारोबारियों से 15 लाख की लूट, ड्राइवर को मारी गोली

SASARAM : रोहतास से लूट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कारोबारियों से 15 लाख की लूट हुई है। सात की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने विरोध करने प र ड्राइवर को गोली मार कर जख्मी कर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : रोहतास से लूट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कारोबारियों से 15 लाख की लूट हुई है। सात की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने विरोध करने प र ड्राइवर को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है। 


जिले के दावथ थाना के डोमा डिहरी के पास स्कार्पियो सवार सात अपराधी हथियार के बल पर पिकअप भान को रोक लिया और पिकअप भान में सवार 15 कारोबारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पिकअप वैन के ड्राइवर को अपराधियों ने जांघ में गोली मारकर घायल कर दिया। ये सभी कारोबारी पटना के बकरी बाजार से लौट रहे थे। लूट की रकम 15 लाख के आस-पास बतायी जा रही है। 


कारोबारियों ने बताया कि पटना के जगदेव पथ में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाला बकरी बाजार से बकरी बेचकर वह लोग लौट रहे थे। सभी लोग पिकअप के डाला में सवार थे। वारदात की सूचना के बाद बिक्रमगंज के डीएसपी राज कुमार मामले की छानबीन में लगे हैं। पूरी घटना में पिकअप वैन के चालक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता