ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Patna Crime News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

Patna Crime News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी गौतम उर्फ शेल्डी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना में बालू माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध हथियार को बरामद किया है। पटना वेस्ट के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


उन्होंने बताया कि बीते एक सितंबर की रात्रि में रानितालाब थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गौतम कुमार उर्फ शेल्डी, जो बालू माफिया के रूप में सक्रिय है, अपने दबदबे और भय पैदा करने के उद्देश्य से अवैध हथियार एवं कारतूस रखता है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 


गठित टीम ने छापेमारी कर गौतम कुमार उर्फ शेल्डी के घर से 01 देसी कट्टा, 01 पिस्टल, 04 खाली मैगजीन और 148 जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बृजबिहारी यादव के घर छापेमारी की गई, जहां से 02 देसी पिस्टल, 04 खाली मैगजीन, 19 जिंदा कारतूस, 01 फाइटर, 01 चाकू और 01 खुखड़ी बरामद किए गए।


इसी क्रम में गौतम उर्फ शेल्डी की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल कुमार के घर से 01 रायफल, 211 जिंदा कारतूस और 01 मैगजीन, जबकि हरख प्रसाद के घर से 01 रायफल, 01 दो नाली बंदूक, 84 जिंदा कारतूस, 70 खोखा और 01 खाली मैगजीन बरामद किया। 


पूछताछ में पता चला कि राहुल कुमार और हरख प्रसाद के पास हथियारों का लाइसेंस है, लेकिन वे लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं कर रहे थे। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार उर्फ शेल्डी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रानितालाब थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता