ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

पटना सोना लूटकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दिनदहाड़े लूट लिया था तीन करोड़ का गोल्ड

PATNA : पटना के फ्रेजर रोड से विगत सात मार्च को बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली के एक कारोबारी से करीब तीन करोड़ का सोना लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में पिछले दिनों एक आरोपी को गिरफ

पटना सोना लूटकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, दिनदहाड़े लूट लिया था तीन करोड़ का गोल्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना के फ्रेजर रोड से विगत सात मार्च को बदमाशों ने दिनदहाड़े दिल्ली के एक कारोबारी से करीब तीन करोड़ का सोना लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में पिछले दिनों एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी ने सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।


दरअसल, बीते 7 मार्च को बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली के एक कारोबारी से तीन करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को गोली भी मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।


दिल्ली के स्वर्ण कारोबारी अपने बेटे के साथ पटना पहुंचे थे। दोनों बाप-बेटा सोने से भरा बैग लेकर डाक बंगला की तरफ जा रहे थे। तभी फ्रेजर रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक किया और कारोबारी के बेटे से सोने से भरा बैग लुटने लगे। जब कारोबारी के बेटे ने बैग देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।


पटना पुलिस ने बीते 11 मार्च को सोना लूटकांड में पहली गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार शख्स सैयद रजा हाशमी का कनेक्शन छात्र संगठन NSUI से सामने आया था। इसी मामले के एक अन्य आरोपी प्रतीक उर्फ बंटी ने पटना सिविल कोर्ट में सोमवार को सरेंडर कर दिया है। हालांकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।