ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

पोखर में मिली नाबालिग लड़की की लाश, हत्या के शक में सगा भाई गिरफ्तार; पुलिस टीम पर हमला

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर में हथसार गांव के पोखर से नाबालिग युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके भाई मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का शक है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार गांव स्थित पोखर से बरामद युवती के शव की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के भाई मनोज कुमार को हत्या में संलिप्तता सामने आने के बाद गिरफ्तार किया है. 



पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है. सोमवार को एसपी शैलेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि रविवार को हथसार निवासी झमन साह की पत्नी फेकनी देवी ने पुरनहिया थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था. 



आवेदन में रंजन कुमार, गोविंद कुमार महतो, सिकंदर महतो, मीना देवी और चंदेश्वर महतो को नामजद किया गया था. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. आरोपित को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला एसपी के अनुसार रविवार की रात अप्राथमिकी अभियुक्त रिपु साह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने चंदेश्वर साह के घर की घेराबंदी कर एक आरोपित को हिरासत में लिया.



इस दौरान आरोपित को हिरासत में लेते देख उसके परिजन और करीब 40-50 ग्रामीण उग्र हो गए. आरोप है कि लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान स्थानीय चौकीदार की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई तथा हिरासत में लिए गए आरोपित को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया गया. साथ ही शिवहर के अंचल पुलिस निरीक्षक और स्थानीय चौकीदार को बंधक बना लिया गया. 



वरीय अधिकारियों ने पहुंचकर कराया मुक्त घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए गए पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार को मुक्त कराया. पुलिस के अनुसार, चौकीदार द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुलिस पर हमला करने के मामले में 13 लोगों को चिह्नित किया गया. इनमें सात लोगों को विधिवत गिरफ्तार किया गया, जबकि छह अन्य फरार हो गए. 



सात आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी. इस मामले में पुरनहिया थानाध्यक्ष के स्वलिखित आवेदन के आधार पर 13 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने राम विनय कुमार, दीपू कुमार, मनीष कुमार, प्रेम शंकर साह, अजय पटेल, शिवजी साह और अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 



पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के मामले में आगे की जांच जारी है और सभी संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. मौके पर सदर एसडीपीओ अनुशील कुमार, इंस्पेक्टर मंजर आलम, पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह व अन्य मौजूद.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता