ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना पुलिस ने मोस्टवांटेड को मीठापुर बस स्टैंड से दबोचा, बैंक और ज्वेलरी शॉप में थी लूट की प्लानिंग

PATNA : पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज पर डकैती, लूट और अपराध के दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पंकज पटना में बैंक और ज्वेलरी शॉप मे लूट की योजना बन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी  पंकज कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज पर डकैती, लूट और अपराध के दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पंकज पटना में बैंक और ज्वेलरी शॉप मे लूट की योजना बना रहा था तभी पुलिस ने उसे मीठापुर बस स्टैंड के पास से धर दबोचा।


पुख्ता सूचना पर पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने पटना सदर एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें जक्कनपुर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। टीम ने मीठापुर बस स्टैंड के पास सादे लिबास में घेराबंदी की।इसी दौरान टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल से एक साथी के साथ पंकज कुमार ठाकुर वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने वहीं उसे घेर लिया। तालाशी में पंकज के पास से आधा किलो चरस भी बरामद किया गया।


पुलिसिया पूछताछ में अपराधियों ने पटना के रामकृष्णा नगर और परसाबाजार थानाक्षेत्र में बैंक और ज्वेलरी शॉप पर लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। पंकज ठाकुर साल 2012 में हाजीपुर में गंडक पुल के पास 70 लाख के कैश वैन लूट कांड, मोतिहारी के चकिया में बंधन बैंक डकैती कांड जैसे गंभीर आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। वैशाली के लालगंज से अवैध कारबाइन के साथ पकड़े जाने पर वह जेल भी जा चुका है।


वैशाली जिले के सदर थानाक्षेत्र के ईस्माइलपुर के रहने वाले पंकज ठाकुर पर पटना और वैशाली समेत कई जिलों में 14 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।  वह राजनीति में भी दांव आजमा चुका है। वर्ष 2015 में पंकज ठाकुर जिला परिषद उपाध्यक्ष भी रह चुका है। पंकज के साथ पकड़ा गया रुदल राय भी वैशाली के जुड़ावनपुर का रहने वाला है और पेशेवर अपराधी है। 











टैग्स