ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

विशेष अभियान में पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध शराब, गांजा और चोरी के कई वाहन बरामद किए गए हैं।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाजेकलां थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा और चोरी के कई वाहन बरामद किए गए हैं।


पुलिस ने छापेमारी के दौरान 250 लीटर शराब, 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 2 चोरी की स्कूटी, 2 चोरी की बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों में एक ऐसा शातिर भी शामिल है, जो जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद फिर से बड़ी लूट की साजिश रच रहा था।


गिरफ्तार आरोपी मो. तौसीफ का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा बताया जा रहा है। वह हत्या जैसे गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। हाल ही में आलमगंज थाना क्षेत्र के एक मामले में भी वह जेल में बंद था और महज चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।


पुलिस को सूचना मिली थी कि खाजेकलां इलाके में एक व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की तैयारी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी योजना को नाकाम कर दिया। इस मामले में आरोपी के दो साथियों को पहले ही हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


पटना पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता