ब्रेकिंग
विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंका

Patna Crime News: पटना में पूर्व मुखिया के घर छापेमारी से हड़कंप, भारी मात्रा में हथियार बरामद; बड़े नेता का है करीबी

Patna Crime News: बिहटा के राघोपुर गांव में पूर्व मुखिया संजय यादव के घर पटना पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मुखिया संजय यादव फरार हो गया है।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव में स्थित पूर्व मुखिया और बालू कारोबारी संजय यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई पटना पुलिस द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर इलाके में भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस छिपाए गए हैं। इसके बाद पटना एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई। छापेमारी में पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह, दानापुर डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा सहित बिहटा व अन्य थानों की पुलिस टीमों ने भाग लिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय यादव के घर से कई हथियार और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है। हालांकि, पूर्व मुखिया संजय यादव मौके से फरार हो गया। 


पूर्व मुखिया के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। संजय यादव पूर्व बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के करीबी माने जाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस फरार संजय यादव की तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता