ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना पुलिस ने हथियार के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, पिस्टल भिड़ाकर करते थे लूटपाट

PATNA : बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. सिटी इलाके में हथियार के बल पर लोगों से लूटपाट करने व

पटना पुलिस ने हथियार के साथ 2 बदमाशों को दबोचा, पिस्टल भिड़ाकर करते थे लूटपाट
First Bihar
1 मिनट

PATNA :  बिहार पुलिस इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. सिटी इलाके में हथियार के बल पर लोगों से लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर इलाके से इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, बाइक लॉक तोड़ने के औजार और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए हैं.


पुलिस ने दोनों चोर की पहचान सुभम और अनुराग के रूप में की है. पटना सिटी डीएसपी ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान चौक शिकार इलाके से बाइक  की चोरी करते हुए दो शातिर चोर शुभम और अनुराग को गिरफ्तार किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता