ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बनते जा रहे बाइकर्स गैंग, गर्लफ्रेंड, शौक और अय्याशी के लिए रुपयों की जरुरत ने बनाया अपराधी

PATNA : बाइकर्स गैंग पटना के लोगों के लिए खौफ का दूसरा नाम है. बाइकर्स गैंग अब पटना पुलिस के साथ ही साथ लोगों के लिए भी सिरदर्द बन गया है. इस गैंग में शामिल कम उम्र के बच्चे कब किस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बाइकर्स गैंग पटना के लोगों के लिए खौफ का दूसरा नाम है. बाइकर्स गैंग अब पटना पुलिस के साथ ही साथ लोगों के लिए भी सिरदर्द बन गया है. इस गैंग में शामिल कम उम्र के बच्चे कब किस से उलझ जाएं और कहां अपराध कर बैठें ये कहना मुश्किल है. 


रंगदारी के लिए गुरुवार की देर रात छात्र अमन की हत्या का मामला सामने आते ही बाइकर्स गैंग का खौफ लोगों के मन में एक बार फिर बैठ गया. मर्डर करने का आरोप किंग्स ऑफ पटना के गोलू सिंह पर लगा है. गोलू पर कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका था. बाइकर्स गैंग पर कार्यवाई की कवायद अब तेज हो गई है, सिटी एसपी विनय कुमार तिवारी ने एक विशेष टीम बनाई है. 


गर्लफ्रेंड, शौक और अय्याशी के लिए रुपयों की जरुरत ने बनाया अपराधी
पटना के शहर गली-मुहल्ले से लेकर मुख्य सड़कों पर बाइकर्स गैंग का राज है. कई मुहल्ले में अलग-अलग नाम से ये गैंग सक्रिय हैं. हर गैंग में 50 से अधिक सदस्य है. गैंग के ज्यादातार सदस्य कम उम्र के युवा हैं जो गर्लफ्रेंड, शौख और ऐय्याशी के लिए रुपयों की जरुरत के कारण अपराधी बन गए हैं. हर सदस्य के पास स्पोर्टस बाइक है. 


पटना में सक्रिय बाइकर्स गैंग
किंग्स ऑफ पटना, माइंस गैंग, रॉकर्स गैंग, स्ट्राइकर गैंग, नवाब गैंग, बादशाह गैंग, हंटर्स गैंग, किलर्स गैंग, बॉर्नविटा गैंग, हार्लिक्स गैंग. इन सब में किग्स ऑफ पटना का गैंग काफी बड़ा है, इसमें 500 सौ युवक शामिल हैं.