ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Patna Crime News: पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा; चार शातिर गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना पुलिस ने राजीवनगर और कंकड़बाग थाना क्षेत्रों में हुई सोने की चेन छिनतई की घटनाओं के बाद सक्रिय गिरोह का खुलासा किया। मुख्य आरोपी शुभम कुमार समेत चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी का सामान बरामद किया गया।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में लगातार सामने आ रहे चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 28 नवंबर 2025 को राजीवनगर और कंकड़बाग थाना क्षेत्रों में सोने की चेन छीनने की दो अलग-अलग घटनाएं दर्ज की गई थीं।


वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी जांच, मानवीय आसूचना और CCTV फुटेज के आधार पर सिर्फ कुछ ही घंटों में इस गिरोह के मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शुभम, श्रीकृष्णापुरी थाना कांड संख्या 129/25 का भी मुख्य आरोपी है और उसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।


मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिनमें 01 सोने की चेन, 1 गला हुआ सिक्का, 1 गला हुआ टुकड़ा, 14 पीस ईयरिंग, घटना में प्रयुक्त बाइक, 3 मोबाइल फोन और 9,350 कैश शामिल हैं।


पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी गिरोह के अन्य सदस्य संतोष कुमार एवं बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पटना मध्य की सिटी एसपी दिक्षा ने बताया कि पटना पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्ती बरत रही है। 


चैन छिनतई जैसे घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और ऐसे अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे गिरोह को पकड़ना पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता