ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?

पटना: पत्नी से ज़्यादा पतियों को प्रेमिका में दिलचस्पी, कई परिवार में दरार, महिला हेल्पलाइन ने जारी किया आंकड़ा

PATNA: बिहार में बढ़ते घरेलू हिंसा मामले में महिलाओं के लिए उसके पति की प्रेमिका सबसे बड़ा कारण है। महिला हेल्पलाइन में जितने भी घरेलू हिंसा के मामले आए हैं, इसमें सबसे ज्यादा पति का

पटना: पत्नी से ज़्यादा पतियों को प्रेमिका में दिलचस्पी, कई परिवार में दरार, महिला हेल्पलाइन ने जारी किया आंकड़ा
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते घरेलू हिंसा मामले में महिलाओं के लिए उसके पति की प्रेमिका सबसे बड़ा कारण है। महिला हेल्पलाइन में जितने भी घरेलू हिंसा के मामले आए हैं, इसमें सबसे ज्यादा पति का किसी और महिला से अफेयर है। यही कारण है कि कई परिवार में भी दरार आ गया है। खासकर बच्चों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। 


महिला हेल्पलाइन, पटना में पिछले पांच महीने में महिलाओं की 205 कुल शिकायतें आईं, जिसमें घरेलू हिंसा के 115 मामले थे। इसमें 80 प्रतिशत घरेलू हिंसा का कारण है पतियों का अफेयर। एक महिला ही दूसरी महिला के लिए मुसीबत बनती जा रही है। महिला हेल्पलाइन की अधिकारियों ने ऐसे मामले में पति-पत्नी और प्रेमिका की कॉउंसलिंग की, जिसके बाद शिकायत लेकर महिला हेल्पलाइन पहुंची पीड़ित अब अपने परिवार के साथ ख़ुशी से रह रही है। 



आपको बता दें, महिला हेल्पलाइन में साल 2022 में घरेलू हिंसा के जनवरी में 18 मामले आए, फरवरी में 29, मार्च में 15, अप्रैल में 23, जबकि मई में 30 मामले आए। वहीं दहेज हत्या के  जनवरी में 00, फरवरी में 00, मार्च में 02, अप्रैल में 00 और मई में 01 मामले आए। दहेड प्रताड़ना के जनवरी-फरवरी-मार्च-अप्रैल-मई में 05- 02- 05- 03-02, जमीनी विवाद - 00- 01- 01- 00-00 मामले, यौन उत्पीड़न - 02- 02- 03- 05-05 सामने आए हैं। 


टैग्स