ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

YouTuber मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ी, अब अगले चार दिनों तक पूछताछ करेगी EOU

PATNA: फर्जी वीडियो के मामले में फंसे यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्थिक अपराध इकाई की मांग कर कोर्ट ने मनीष कश्यप की रिमांड अवधि को चार द

YouTuber मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ी, अब अगले चार दिनों तक पूछताछ करेगी EOU
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: फर्जी वीडियो के मामले में फंसे यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आर्थिक अपराध इकाई की मांग कर कोर्ट ने मनीष कश्यप की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। ईओयू की पूछताछ का आज आखिरी दिन था लेकिन EOU की अपील पर कोर्ट से चार दिनों के लिए रिमांड को बढ़ा दिया है। अब अगले चार दिनों तक आर्थिक अपराध इकाई की टीम मनीष कश्यप से पूछताछ करेगी। पुलिस के भारी दबाव के बाद मनीष कश्यप ने पिछले दिनों बेतिया में सरेंडर कर दिया था।


दरअसल, तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित हिंसा मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने तीन केस दर्ज किए हैं। मामले की जांच कर रही ईओयू ने मनीष कश्यप को एक दिन के लिए रिमांड पर लिया था। 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने से पहले ही ईओयू ने कोर्ट में यूट्यूबर की रिमांड अवधि बढ़ाने की अर्जी लगा दी थी। ईओयू की अपील पर कोर्ट ने मनीष कश्यप की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में एक बार फिर से मनीष की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।


बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई और हिंसा का कथित वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाने की कोशिश की है। यूओयू को कोर्ट से मनीष की एक दिन की रिमांड मिली थी। इस दौरान EOU कश्यप से वायरल और फेक वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल कर रही है। अबतक की पूछताछ के दौरान ईओयू को क्या हाथ लगा है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। चार दिनों की रिमांड अवधि बढ़ने के बाद संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ और भी जानकारी हाथ लगेगी।


उधर, मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में आज उनके समर्थकों ने बिहार बंद बुलाया था। बिहार बंद के दौरान समर्थकों ने विभिन्न जिलों में पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनीष को बेवजह फंसाने का आरोप लगाया। इस दौरान समर्थकों ने सड़क पर आगजन कर रोड जाम कर दिया और कई जगहों पर यातायात को बाधित कर दिया। मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों में सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।