ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में दहशत

KHAGARIA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में लोगों की हत्या तक कर दी जा रही है। खगड़िया में दो दिनों के भीतर दो लोगों की जान जमीन के ल

युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में दहशत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में लोगों की हत्या तक कर दी जा रही है। खगड़िया में दो दिनों के भीतर दो लोगों की जान जमीन के लिए चली गयी। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के उसकी गांव की है जहां इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 


बताया जाता है कि बीते मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या की गयी थी और अगले दिन बुधवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 


आज जिस शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर जान ले ली वह मुंगेर के टीकारामपुर गांव का रहने वाला था। गोगरी डीएसपी ने बताया कि दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। 


मंगलवार की देर शाम गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी वीर प्रकाश यादव नामक युवक की हत्या की गयी थी और आज गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। दो दिनों में दो लोगों की जान जमीन के चक्कर में चली गयी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


वीर प्रकाश यादव नामक युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने अपराधी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ गोगरी महेशखूंट सड़क को जाम कर दिया था। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी तभी अगले दिन गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।